Pular para o conteúdo
Publicidade

Leviticus 26:3-5,14,19,20

HSB Hindi Standard Bible

3 "यदि तुम मेरी विधियों पर चलो, और मेरी आज्ञाओं को मानकर उनका पालन करो, 4 तो मैं तुम्हारे लिए उपयुक्‍त समय पर वर्षा भेजूँगा, और भूमि अपनी उपज उत्पन्‍न करेगी, तथा भूमि के वृक्ष अपना फल देंगे। 5 अंगूर तोड़ने के समय तक तुम्हारी दाँवनी चलती रहेगी, और तुम बोआई के समय तक भी अंगूर तोड़ते रहोगे। तुम्हारे पास खाने के लिए भरपूर भोजन होगा, और तुम अपने देश में सुरक्षित बसे रहोगे।

आज्ञा-उल्‍लंघन के दंड

14 "परंतु यदि तुम मेरी न सुनो, और इन सब आज्ञाओं को न मानो, 19 मैं तुम्हारे बल का घमंड तोड़ डालूँगा, और तुम्हारे ऊपर के आकाश को लोहे का और तुम्हारी भूमि को पीतल का सा बना दूँगा। 20 तुम्हारा परिश्रम व्यर्थ जाएगा, क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज न उपजाएगी, और भूमि के वृक्ष अपने फल न देंगे।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    3 " ‘यदि तुम मेरी विधियों का पालन करोगे और मेरी आज्ञाओं का पालन कर उन्हें व्यवहार में लाओगे, 4 तो मैं वर्षा ऋतु में तुम्हें बारिश दिया करूंगा, जिसके परिणामस्वरूप भूमि अपनी उपज और मैदान के वृक्ष फल उत्पन्‍न करेंगे. 5 तुम्हारी दांवनी तुम्हारी अंगूर की उपज इकट्ठा करने तक चलेगी और तुम्हारी अंगूर की उपज, बीज बोने तक. इस प्रकार तुम भरपेट भोजन करोगे और इस प्रकार तुम इस देश में सुरक्षापूर्वक निवास कर सकोगे.

    14 " ‘किंतु यदि तुम मेरी न सुनोगे और इन सारी आज्ञाओं का पालन नहीं करोगे,

    19 मैं तुम्हारे बल के घमण्ड़ को समाप्‍त कर दूंगा और तुम्हारे आकाश को लोहे के समान और तुम्हारी भूमि को कांसे के समान बना दूंगा. 20 तुम्हारे द्वारा की गई मेहनत बेकार होगी क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज पैदा न करेगी और न ही देश के वृक्ष अपना फल उत्पन्‍न करेंगे.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    3 "यदि तुम मेरी विधियों पर चलो और मेरी आज्ञाओं को मानकर उनका पालन करो, 4 तो मैं तुम्हारे लिये समय-समय पर मेंह बरसाऊँगा26:4 समय-समय पर मेंह बरसाऊँगा: आवधिक वर्षा जिस पर उस पवित्र देश की उर्वरता निर्भर करती थी, उसी की यहाँ चर्चा की गई है। वहाँ दो वर्ष काल थे जिन्हें धर्मशास्त्र में आरम्भिक वर्षा और उतर कालीन वर्षा कहा गया है। व्यव. 11:14, तथा भूमि अपनी उपज उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने-अपने फल दिया करेंगे; 5 यहाँ तक कि तुम दाख तोड़ने के समय भी दाँवनी करते रहोगे, और बोने के समय भी भर पेट दाख तोड़ते रहोगे, और तुम मनमानी रोटी खाया करोगे, और अपने देश में निश्चिन्त बसे रहोगे।

    14 "यदि तुम मेरी न सुनोगे, और इन सब आज्ञाओं को न मानोगे, 19 और मैं तुम्हारे बल का घमण्ड तोड़ डालूँगा, और तुम्हारे लिये आकाश को मानो लोहे का और भूमि को मानो पीतल की बना दूँगा; 20 और तुम्हारा बल अकारथ गँवाया जाएगा, क्योंकि तुम्हारी भूमि अपनी उपज न उपजाएगी, और मैदान के वृक्ष अपने फल न देंगे।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.