Pular para o conteúdo
Publicidade

सूक्ति संग्रह 22:1,7,26,27

OHSS Hindi Contemporary Version

1 विशाल निधि से कहीं अधिक योग्य है अच्छा नाम;

तथा स्वर्ण और चांदी से श्रेष्ठ है आदर सम्मान!

7 निर्धन पर धनाढ्य अधिकार कर लेता है,

तथा ऋणी महाजन का दास होकर रह जाता है.

चौथा सूत्र

26 तुम उनके जैसे न बनना, जो किसी की ज़मानत लेते हैं,

जो किसी ऋणी के ऋण का दायित्व लेते हैं.

27 यदि तुम्हारे पास भुगतान करने के लिए कुछ नहीं है,

तो साहूकार तो तुमसे तुम्हारा बिछौना छीन लेगा.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 अपार धन की अपेक्षा अच्छा नाम अधिक चाहने योग्य है;

    चाँदी और सोने की अपेक्षा कृपा पाना उत्तम है।

    7 धनी मनुष्य निर्धन लोगों पर प्रभुता करता है,

    और उधार लेनेवाला उधार देनेवाले का दास हो जाता है।

    26 तू उनके जैसा न बनना जो दूसरों के ऋण की

    जमानत देने पर सहमत होते हैं।

    27 यदि तेरे पास चुकाने के लिए कुछ न हो,

    तो तुझसे तेरा बिस्तर भी छीन लिया जाएगा।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 बड़े धन से अच्छा नाम अधिक चाहने योग्य है,

    और सोने चाँदी से औरों की प्रसन्नता उत्तम है।

    7 धनी, निर्धन लोगों पर प्रभुता करता है,

    और उधार लेनेवाला उधार देनेवाले का दास होता है।

    26 जो लोग हाथ पर हाथ मारते हैं,

    और कर्जदार के उत्तरदायी होते हैं, उनमें तू न होना।

    27 यदि तेरे पास भुगतान करने के साधन की कमी हो,

    तो क्यों न साहूकार तेरे नीचे से खाट खींच ले जाए?

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.