Pular para o conteúdo
Publicidade

सूक्ति संग्रह 6:1-5

OHSS Hindi Contemporary Version

व्यवहारिक चेतावनियां

1 मेरे पुत्र, यदि तुम अपने पड़ोसी के लिए ज़मानत दे बैठे हो,

किसी अपरिचित के लिए वचनबद्ध हुए हो,

2 यदि तुम वचन देकर फंस गए हो,

तुम्हारे ही शब्दों ने तुम्हें विकट परिस्थिति में ला रखा है,

3 तब मेरे पुत्र, ऐसा करना कि तुम स्वयं को बचा सको,

क्योंकि इस समय तो तुम अपने पड़ोसी के हाथ में आ चुके हो:

तब अब अपने पड़ोसी के पास चले जाओ,

और उसको नम्रता से मना लो!

4 यह समय निश्चिंत बैठने का नहीं है,

नींद में समय नष्ट न करना.

5 इस समय तुम्हें अपनी रक्षा उसी हिरणी के समान करना है, जो शिकारी से बचने के लिए अपने प्राण लेकर भाग रही है,

जैसे पक्षी जाल डालनेवाले से बचकर उड़ जाता है.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 हे मेरे पुत्र, यदि तूने अपने पड़ोसी की जमानत दी हो

    अथवा किसी परदेशी की जिम्मेदारी ली हो,

    2 और तू अपनी ही बातों के जाल में फँस गया हो,

    तथा अपने ही वचनों से पकड़ा गया हो,

    3 तो हे मेरे पुत्र, तू ऐसा कर कि अपने आपको बचा ले;

    क्योंकि तू अपने पड़ोसी के हाथ में पड़ गया है,

    इसलिए जा और नम्र होकर अपने पड़ोसी को मना ले।

    4 तू न तो अपनी आँखों में नींद,

    और न अपनी पलकों में झपकी आने दे।

    5 तू स्वयं को हरिण के समान शिकारी के हाथ से,

    और पक्षी के समान बहेलिए के हाथ से बचा ले।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 हे मेरे पुत्र, यदि तू अपने पड़ोसी के जमानत का उत्तरदायी हुआ हो,

    अथवा परदेशी के लिये शपथ खाकर उत्तरदायी हुआ हो,

    2 तो तू अपने ही शपथ के वचनों में फँस जाएगा,

    और अपने ही मुँह के वचनों से पकड़ा जाएगा।

    3 इस स्थिति में, हे मेरे पुत्र एक काम कर

    और अपने आपको बचा ले, क्योंकि तू अपने पड़ोसी के हाथ में पड़ चुका है तो जा,

    और अपनी रिहाई के लिए उसको साष्टांग प्रणाम करके उससे विनती कर।

    4 तू न तो अपनी आँखों में नींद,

    और न अपनी पलकों में झपकी आने दे;

    5 और अपने आपको हिरनी के समान शिकारी के हाथ से,

    और चिड़िया के समान चिड़ीमार के हाथ से छुड़ा।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.