Pular para o conteúdo
Publicidade

ज़बूर 100

अल्लाह की सताइश करो!

1 शुक्रगुज़ारी की क़ुरबानी के लिए ज़बूर।

ऐ पूरी दुनिया, ख़ुशी के नारे लगाकर रब की मद्हसराई करो!

2 ख़ुशी से रब की इबादत करो, जशन मनाते हुए उसके हुज़ूर आओ!

3 जान लो कि रब ही ख़ुदा है। उसी ने हमें ख़लक़ किया, और हम उसके हैं, उस की क़ौम और उस की चरागाह की भेड़ें।

4 शुक्र करते हुए उसके दरवाज़ों में दाख़िल हो, सताइश करते हुए उस की बारगाहों में हाज़िर हो। उसका शुक्र करो, उसके नाम की तमजीद करो!

5 क्योंकि रब भला है। उस की शफ़क़त अबदी है, और उस की वफ़ादारी पुश्त-दर-पुश्त क़ायम है।

Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.