Pular para o conteúdo
Publicidade

ज़बूर 128

जिस ख़ानदान को अल्लाह बरकत देता है

1 ज़ियारत का गीत।

मुबारक है वह जो रब का ख़ौफ़ मानकर उस की राहों पर चलता है।

2 यक़ीनन तू अपनी मेहनत का फल खाएगा। मुबारक हो, क्योंकि तू कामयाब होगा।

3 घर में तेरी बीवी अंगूर की फलदार बेल की मानिंद होगी, और तेरे बेटे मेज़ के इर्दगिर्द बैठकर ज़ैतून की ताज़ा शाख़ों इससे मुराद है पैवंदकारी के लिए दरख़्त से काटी गई टहनियाँ। की मानिंद होंगे।

4 जो आदमी रब का ख़ौफ़ माने उसे ऐसी ही बरकत मिलेगी।

5 रब तुझे कोहे-सिय्यून से बरकत दे। वह करे कि तू जीते-जी यरूशलम की ख़ुशहाली देखे,

6 कि तू अपने पोतों-नवासों को भी देखे। इसराईल की सलामती हो!

Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.