हिफ़ाज़त के लिए दुआ
1 दाऊद का ज़बूर। मौसीक़ी के राहनुमा के लिए।
ऐ रब, मैंने तुझमें पनाह ली है। मुझे कभी शरमिंदा न होने दे बल्कि अपनी रास्ती के मुताबिक़ मुझे बचा!
2 अपना कान मेरी तरफ़ झुका, जल्द ही मुझे छुटकारा दे। चट्टान का मेरा बुर्ज हो, पहाड़ का क़िला जिसमें मैं पनाह लेकर नजात पा सकूँ।
3 क्योंकि तू मेरी चट्टान, मेरा क़िला है, अपने नाम की ख़ातिर मेरी राहनुमाई, मेरी क़ियादत कर।
4 मुझे उस जाल से निकाल दे जो मुझे पकड़ने के लिए चुपके से बिछाया गया है। क्योंकि तू ही मेरी पनाहगाह है।
5 मैं अपनी रूह तेरे हाथों में सौंपता हूँ। ऐ रब, ऐ वफ़ादार ख़ुदा, तूने फ़िद्या देकर मुझे छुड़ाया है!
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.