3 जब मैं तेरे आसमान का मुलाहज़ा करता हूँ जो तेरी उँगलियों का काम है, चाँद और सितारों पर ग़ौर करता हूँ जिनको तूने अपनी अपनी जगह पर क़ायम किया
4 तो इनसान कौन है कि तू उसे याद करे या आदमज़ाद कि तू उसका ख़याल रखे?
5 तूने उसे फ़रिश्तों से कुछ ही कम बनाया, एक और मुमकिना तरजुमा : तूने उसे थोड़ी देर के लिए फ़रिश्तों से कम कर दिया (देखिए इबरानियों 2:7,9)। तूने उसे जलाल और इज़्ज़त का ताज पहनाया।
Domínio Público. Esta tradução bíblica de domínio público é trazida a você por cortesia de eBible.org.