Pular para o conteúdo
Publicidade

यशायाह 14:12-15

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

भोर के चमकनेवाले तारे का पतन

12 "हे भोर के चमकनेवाले तारे तू कैसे आकाश से गिर पड़ा है? तू जो जाति-जाति को हरा देता था, तू अब कैसे काटकर भूमि पर गिराया गया है? (लूका 10:18, यहे. 28:13-17) 13 तू मन में कहता तो था, ‘मैं स्वर्ग पर चढूँगा14:13 मैं स्वर्ग पर चढूँगा: अर्थात् उसने अपने को सर्वोच्च स्थान पर लाने की इच्छा की, उसकी मनोकामना थी कि सब उसे सम्मान दें। वह परमेश्वर के अधिकार को स्वीकार करना नहीं चाहता था। ; मैं अपने सिंहासन को परमेश्वर के तारागण से अधिक ऊँचा करूँगा; और उत्तर दिशा की छोर पर सभा के पर्वत पर विराजूँगा; (मत्ती 11:23, लूका 10:15) 14 मैं मेघों से भी ऊँचे-ऊँचे स्थानों के ऊपर चढूँगा, मैं परमप्रधान के तुल्य हो जाऊँगा।’ 15 परन्तु तू अधोलोक में उस गड्ढे की तह तक उतारा जाएगा। (मत्ती 11:23, लूका 10:15)

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    12 हे भोर के तारे!

    स्वर्ग से तुम अलग कैसे हुए.

    तुमने देशों को निर्बल कर दिया था,

    तुम काटकर भूमि पर कैसे गिरा दिए गए!

    13 तुमने सोचा,

    "मैं स्वर्ग तक चढ़ जाऊंगा;

    मैं अपना सिंहासन परमेश्वर के

    तारागणों से भी ऊपर करूंगा;

    मैं उत्तर दिशा के दूर स्थानों में

    ज़ेफोन पर्वत पर विराजमान होऊंगा.

    14 मैं बादल के ऊपर चढ़ जाऊंगा;

    और परम प्रधान परमेश्वर के समान हो जाऊंगा."

    15 परंतु तू अधोलोक के नीचे,

    नरक में ही उतार दिया गया है.

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.