ख़ामोशी से अल्लाह का इंतज़ार कर
1 दाऊद का ज़बूर। मौसीक़ी के राहनुमा के लिए। यदूतून के लिए।
मेरी जान ख़ामोशी से अल्लाह ही के इंतज़ार में है। उसी से मुझे मदद मिलती है।
2 वही मेरी चट्टान, मेरी नजात और मेरा क़िला है, इसलिए मैं ज़्यादा नहीं डगमगाऊँगा।
5 लेकिन तू ऐ मेरी जान, ख़ामोशी से अल्लाह ही के इंतज़ार में रह। क्योंकि उसी से मुझे उम्मीद है।
6 सिर्फ़ वही मेरी जान की चट्टान, मेरी नजात और मेरा क़िला है, इसलिए मैं नहीं डगमगाऊँगा।