Pular para o conteúdo
Publicidade

यशायाह 5:1-7

दाख बारी के लिये गीत

1 अब मैं अपने प्रिय के लिए

और उसकी दाख की बारी के लिये एक गीत गाऊंगी:

एक अच्छी उपजाऊ पहाड़ी पर

मेरे प्रिय की एक दाख की बारी थी.

2 मिट्टी खोदकर अच्छी सफाई करके

उसमें अंगूर की अच्छी बेल लगाई.

और इसके बीच एक गुम्मट बनाया

और अच्छे फल का इंतजार करने लगा,

लेकिन उसमें से खराब गुच्छा निकला.

3 "अब येरूशलेम और यहूदिया के लोग,

मेरे और मेरे अंगूर की बारी के बीच फैसला करेंगे.

4 मैंने अंगूर की बारी में कोई कमी नहीं रखी

और अच्छा फल चाहा तो उसमें खराब फल निकला.

5 अब मैं तुम्हें बताऊंगा

कि मैं अपनी बारी के चारों ओर बांधे हुए बाड़े को हटा दूंगा,

ताकि पशु आकर उसे खा लें,

और पौधों को नष्ट कर दें.

6 मैं इसे निर्जन बना दूंगा,

न मैं इसकी छंटाई करूंगा,

न ही सिंचाई! इसमें झाड़ उगेंगे.

और मैं बादलों को भी कहूंगा

कि बारिश न हो."

7 क्योंकि इस्राएल वंश

सर्वशक्तिमान याहवेह की दाख की बारी है,

और यहूदिया की प्रजा

उनका प्रिय पौधा.

उन्होंने न्याय मांगा, लेकिन अन्याय मिला;

उन्होंने धर्म चाहा, लेकिन अधर्म मिला.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.