ज़ियोन का वैभव
1 "उठो, प्रकाशमान हो, क्योंकि तुम्हारा प्रकाश आया है,
तथा याहवेह का तेज तुम्हारे ऊपर उदय हुआ है.
2 देख, पृथ्वी पर तो अंधकार
और राज्य-राज्य के लोगों पर घोर अंधकार है,
परंतु तुम्हारे ऊपर याहवेह उदय होगा
और उनका तेज तुम्हारे ऊपर प्रकट होगा.
3 अन्य जातियां तुम्हारे पास प्रकाश के लिये,
और राजा तुम्हारे आरोहण के प्रताप की ओर आएंगे.