19 तब दिन के समय तुम्हें प्रकाश के लिए,
न तो सूर्य की आवश्यकता होगी और न रात को चांद की,
परंतु याहवेह तुम्हारे लिए सदा का प्रकाश होंगे,
और तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारा वैभव होगा.
20 तुम्हारा सूर्य कभी अस्त न होगा,
न ही तुम्हारे चांद की ज्योति कम होगी;
क्योंकि याहवेह तेरी सदैव की ज्योति होंगे,
और तुम्हारे विलाप के दिन समाप्त हो जाएंगे.