1 यद्यपि दुःख का समय हटेगा. पहले उसने ज़ेबुलून और नफताली से घृणा की थी, किंतु भविष्य में वह समुद्र के रास्ते यरदन के उस पार, अन्यजातियों का गलील प्रदेश सम्मानित किया जायेगा—
2 अंधकार में चल रहे लोगों ने
एक बड़ी ज्योति को देखा;
गहन अंधकार के निवासियों पर
ज्योति चमकी.
3 जैसे फसल कटनी के समय
आनंदित होती है,
और जैसे लोग लूट बांटने के समय
मगन होते हैं;
वैसे तूने जाति को बढ़ाया
और आनंदित किया.
4 क्योंकि परमेश्वर ने उनके जूए
और भारी बोझ को दूर किया,
जो मिदियान के द्वारा दिया गया था.
5 युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के जूते
और खून से भरे हुए कपड़े जला दिए जाएंगे.
6 क्योंकि हमारे लिए एक पुत्र का जन्म हुआ है,
प्रभुता उनके कंधों पर स्थित होगी,
और उनका नाम होगा
अद्भुत युक्ति करनेवाला, पराक्रमी,
अनंत काल का पिता, और शांति का राजकुमार होगा.