Publicidade

Salmos 112

धर्मी व्यक्ति के लक्षण

1 यहोवा की स्तुति करो!

क्या ही धन्य है वह पुरुष जो यहोवा का भय मानता है,

और उसकी आज्ञाओं से अति प्रसन्न रहता है!

2 उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगाउसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा: उसकी सन्तान, उसके वंशज अर्थात् वे समृद्ध होंगे, सम्मानित होंगे, मनुष्यों के मध्य अपनी पहचान रखेंगे। ;

सीधे लोगों की सन्तान आशीष पाएगी।

3 उसके घर में धन-सम्पत्ति रहती है;

और उसका धर्म सदा बना रहेगा।

4 सीधे लोगों के लिये अंधकार के बीच में ज्योति उदय होती है;

वह अनुग्रहकारी, दयावन्त और धर्मी होता है।

5 जो व्यक्ति अनुग्रह करता और उधार देता है,

और ईमानदारी के साथ अपने काम करता है, उसका कल्याण होता है।

6 वह तो सदा तक अटल रहेगा;

धर्मी का स्मरण सदा तक बना रहेगा।

7 वह बुरे समाचार से नहीं डरता;

उसका हृदय यहोवा पर भरोसा रखने से स्थिर रहता है।

8 उसका हृदय सम्भला हुआ है, इसलिए वह न डरेगा,

वरन् अपने शत्रुओं पर दृष्टि करके सन्तुष्ट होगा।

9 उसने उदारता से दरिद्रों को दान दियाउसने उदारता से दरिद्रों को दान दिया: वह उदार है वह मुक्त हस्त दान देता है। वह आवश्यकता ग्रस्त और अभागों में बाँट देता है।,

उसका धर्म सदा बना रहेगा;

और उसका सींग आदर के साथ ऊँचा किया जाएगा। (2 कुरि. 9:9)

10 दुष्ट इसे देखकर कुढ़ेगा;

वह दाँत पीस-पीसकर गल जाएगा;

दुष्टों की लालसा पूरी न होगी। (प्रेरि. 7:54)

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_10-32-54-