Publicidade

Salmos 15

धर्मी का विवरण
दाऊद का भजन

1 हे यहोवा तेरे तम्बू में कौन रहेगा?

तेरे पवित्र पर्वत पर कौन बसने पाएगा?

2 वह जो सिधाई से चलतावह जो सिधाई से चलता: अर्थात् जो सिद्ध जीवन जीता और सिद्ध आचरण रखता है। और धर्म के काम करता है,

और हृदय से सच बोलता है;

3 जो अपनी जीभ से अपमान नहीं करता,

और न अन्य लोगों की बुराई करता,

और न अपने पड़ोसी का अपमान सुनता है;

4 वह जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ हैजिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है: जो पतित एवं बुरे चरित्र के मनुष्य का सम्मान नहीं करता है। ,

पर जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है,

जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;

5 जो अपना रुपया ब्याज पर नहीं देता,

और निर्दोष की हानि करने के लिये घूस नहीं लेता है।

जो कोई ऐसी चाल चलता है वह कभी न डगमगाएगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-