Publicidade

Salmos 149

इस्राएल परमेश्वर की स्तुति करे

1 यहोवा की स्तुति करो!

यहोवा के लिये नया गीत गाओ,

भक्तों की सभा में उसकी स्तुति गाओ! (प्रका. 5:9, प्रका. 14:3)

2 इस्राएल अपने कर्ता के कारण आनन्दित हो,

सिय्योन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों!

3 वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें,

और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ!

4 क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्न रहता है;

वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगावह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा: उसकी बाहरी सुन्दरता तो नहीं है परन्तु परमेश्वर उद्धार करके उन्हें ऐसा मान एवं सौंदर्य प्रदान करेगा जैसा बाहरी सौंदर्यकरण प्रदान नहीं कर सकता है।

5 भक्त लोग महिमा के कारण प्रफुल्लित हों;

और अपने बिछौनों पर भी पड़े-पड़े जयजयकार करें।

6 उनके कण्ठ से परमेश्वर की प्रशंसा हो,

और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें,

7 कि वे जाति-जाति से पलटा ले सके;

और राज्य-राज्य के लोगों को ताड़ना दें,

8 और उनके राजाओं को जंजीरों से,

और उनके प्रतिष्ठित पुरुषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़ रखेंउनके राजाओं को जंजीरों से, .... जकड़ रखें: भजनों में अधिकतर जो कहा गया है, यह विचार उसी के अनुकूल है कि दुष्ट को न्यायोचित दण्ड दिया जाता है। ,

9 और उनको ठहराया हुआ दण्ड देंगे!

उसके सब भक्तों की ऐसी ही प्रतिष्ठा होगी।

यहोवा की स्तुति करो।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_10-32-54-