Publicidade

Salmos 3

संकट के समय आत्म-विश्वास
दाऊद का भजन। जब वह अपने पुत्र अबशालोम के सामने से भागा जाता था

1 हे यहोवा मेरे सतानेवाले कितने बढ़ गए हैं!

वे जो मेरे विरुद्ध उठते हैं बहुत हैं।

2 बहुत से मेरे विषय में कहते हैं,

कि उसका बचाव परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकताउसका बचाव परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकता: वह पूर्णतः त्यागा हुआ है उसमें आत्मरक्षा का सामर्थ्य नहीं है और परमेश्वर हस्तक्षेप करके उसे बचाने की इच्छा नहीं रखता है। (सेला)

3 परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढाल है,

तू मेरी महिमा और मेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला हैमेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला है: परेशानियों और दुःख में सिर अपने आप ही झुक जाता है जैसे कि कष्टों के बोझ से दब गया हो।

4 मैं ऊँचे शब्द से यहोवा को पुकारता हूँ,

और वह अपने पवित्र पर्वत पर से मुझे उत्तर देता है। (सेला)

5 मैं लेटकर सो गया;

फिर जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे सम्भालता है।

6 मैं उस भीड़ से नहीं डरता,

जो मेरे विरुद्ध चारों ओर पाँति बाँधे खड़े हैं।

7 उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्वर मुझे बचा ले!

क्योंकि तूने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है।

और तूने दुष्टों के दाँत तोड़ डाले हैं।

8 उद्धार यहोवा ही की ओर से होता हैउद्धार यहोवा ही की ओर से होता है: केवल परमेश्वर ही है जो बचा लेता है।;

हे यहोवा तेरी आशीष तेरी प्रजा पर हो।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-