Publicidade

Salmos 23

परमेश्वर अपने लोगों का चरवाहा
दाऊद का भजन

1 यहोवा मेरा चरवाहा है,

मुझे कुछ घटी न होगी। (यशा. 40:11)

2 वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है;

वह मुझे सुखदाई जलसुखदाई जल: रुका हुआ जल नहीं, परमेश्वर के जनों के लिए काम में लेने पर इसका अभिप्राय है, नीरवता, शान्ति, और प्राण का विश्राम। के झरने के पास ले चलता है;

3 वह मेरे जी में जी ले आता है।

धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त

मेरी अगुआई करता है।

4 चाहे मैं घोर अंधकार से भरी हुई तराई में होकर चलूँ,

तो भी हानि से न डरूँगा,

क्योंकि तू मेरे साथ रहता है;

तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है।

5 तू मेरे सतानेवालों के सामने मेरे लिये मेज बिछाता हैमेरे लिये मेज बिछाता है: परमेश्वर ने मेज लगाई, भोज का आयोजन किया जबकि उसके बैरी सामने थे। ;

तूने मेरे सिर पर तेल मला है,

मेरा कटोरा उमड़ रहा है।

6 निश्चय भलाई और करुणा जीवन भर मेरे

साथ-साथ बनी रहेंगी;

और मैं यहोवा के धाम में सर्वदा वास करूँगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_06-50-08-