Publicidade

Salmos 63

प्यासा मन परमेश्वर में तृप्त
दाऊद का भजन; जब वह यहूदा के जंगल में था।

1 हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है,

मैं तुझे यत्न से ढूँढ़ूगा;

सूखी और निर्जल ऊसर भूमि परसूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर: अर्थात् जैसे सूखी भूमि में कोई प्यासा हो वैसे मेरी आत्मा परमेश्वर के लिए तरसती है। ,

मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।

2 इस प्रकार से मैंने पवित्रस्थान में तुझ पर दृष्टि की,

कि तेरी सामर्थ्य और महिमा को देखूँ।

3 क्योंकि तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है,

मैं तेरी प्रशंसा करूँगा।

4 इसी प्रकार मैं जीवन भर तुझे धन्य कहता रहूँगा;

और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊँगा।

5 मेरा जीव मानो चर्बी और चिकने भोजन से तृप्त होगा,

और मैं जयजयकार करके तेरी स्तुति करूँगा।

6 जब मैं बिछौने पर पड़ा तेरा स्मरण करूँगा,

तब रात के एक-एक पहर में तुझ पर ध्यान करूँगा;

7 क्योंकि तू मेरा सहायक बना है,

इसलिए मैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूँगामैं तेरे पंखों की छाया में जयजयकार करूँगा: तेरे पंखों के नीचे या उनकी सुरक्षा में सुरक्षित रहूँगा।

8 मेरा मन तेरे पीछे-पीछे लगा चलता है;

और मुझे तो तू अपने दाहिने हाथ से थाम रखता है।

9 परन्तु जो मेरे प्राण के खोजी हैं,

वे पृथ्वी के नीचे स्थानों में जा पड़ेंगे;

10 वे तलवार से मारे जाएँगे,

और गीदड़ों का आहार हो जाएँगे।

11 परन्तु राजा परमेश्वर के कारण आनन्दित होगा;

जो कोई परमेश्वर की शपथ खाए, वह बड़ाई करने पाएगा;

परन्तु झूठ बोलनेवालों का मुँह बन्द किया जाएगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_06-50-08-