Publicidade

Salmos 120

परमेश्वर से मदद के लिए प्रार्थना
यात्रा का गीत

1 संकट के समय मैंने यहोवा को पुकारा,

और उसने मेरी सुन ली।

2 हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह से

और छली जीभ से मेरी रक्षा कर।

3 हे छली जीभ,

तुझको क्या मिले? और तेरे साथ और क्या अधिक किया जाए?

4 वीर के नोकीले तीर

और झाऊ के अंगारे!

5 हाय, हाय, क्योंकि मुझे मेशेक में परदेशी होकर रहना पड़ा

और केदार के तम्बुओं में बसना पड़ा है!

6 बहुत समय से मुझ को मेल के बैरियों के साथ बसना पड़ा है।

7 मैं तो मेल चाहता हूँ;

परन्तु मेरे बोलतेमेरे बोलते: जब भी इसकी चर्चा करता हूँ, में जब भी अपनी दु:खित भावनाओं को व्यक्त करता हूँ, वे अनसुना करते हैं; उन्हें किसी बात से सन्तोष नहीं होता है। ही, वे लड़ना चाहते हैं!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-