Publicidade

Salmos 16

परमेश्वर मेरा भाग
दाऊद का मिक्ताम

1 हे परमेश्वर मेरी रक्षा कर,

क्योंकि मैं तेरा ही शरणागत हूँ।

2 मैंने यहोवा से कहा, "तू ही मेरा प्रभु है;

तेरे सिवा मेरी भलाई कहीं नहीं।"

3 पृथ्वी पर जो पवित्र लोग हैं,

वे ही आदर के योग्य हैं,

और उन्हीं से मैं प्रसन्न हूँ।

4 जो पराए देवता के पीछे भागते हैं उनका दुःख बढ़ जाएगा;

मैं उन्हें लहूवाले अर्घ नहीं चढ़ाऊँगा

और उनका नाम अपने होठों से नहीं लूँगाउनका नाम अपने होठों से नहीं लूँगा: आराधना के साधन स्वरूप अर्थात् मैं किसी भी प्रकार उन्हें ईश्वर नहीं मानूँगा और न ही उन्हें वह भक्ति चढ़ाऊँगा जो परमेश्वर का है।

5 यहोवा तू मेरा चुना हुआ भाग और मेरा कटोरा है;

मेरे भाग को तू स्थिर रखता है।

6 मेरे लिये माप की डोरी मनभावने स्थान में पड़ी,

और मेरा भाग मनभावना है।

7 मैं यहोवा को धन्य कहता हूँ,

क्योंकि उसने मुझे सम्मति दी है;

वरन् मेरा मन भी रात में मुझे शिक्षा देता है।

8 मैंने यहोवा को निरन्तर अपने सम्मुख रखा हैमैंने यहोवा को निरन्तर अपने सम्मुख रखा है: मैंने स्वयं को सदैव परमेश्वर की उपस्थिति में माना है; मैंने सदैव यही माना है कि उसकी दृष्टि मुझ पर है। :

इसलिए कि वह मेरे दाहिने हाथ रहता है मैं कभी न डगमगाऊँगा।

9 इस कारण मेरा हृदय आनन्दित

और मेरी आत्मा मगन हुई;

मेरा शरीर भी चैन से रहेगा।

10 क्योंकि तू मेरे प्राण को अधोलोक में न छोड़ेगा,

न अपने पवित्र भक्त को कब्र में सड़ने देगा।

11 तू मुझे जीवन का रास्ता दिखाएगा;

तेरे निकट आनन्द की भरपूरी है,

तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है। (प्रेरि. 2:25-28)

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_06-35-37-