Publicidade

Salmos 138

परमेश्वर की कृपा के लिए धन्यवाद
दाऊद का भजन

1 मैं पूरे मन से तेरा धन्यवाद करूँगा;

देवताओं के सामने भी मैं तेरा भजन गाऊँगा।

2 मैं तेरे पवित्र मन्दिर की ओर दण्डवत् करूँगा,

और तेरी करुणा और सच्चाई के कारण तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा;

क्योंकि तूने अपने वचन को और अपने बड़े नाम को सबसे अधिक महत्त्व दिया है।

3 जिस दिन मैंने पुकारा, उसी दिन तूने मेरी सुन ली,

और मुझ में बल देकर हियाव बन्धाया।

4 हे यहोवा, पृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगेपृथ्वी के सब राजा तेरा धन्यवाद करेंगे: अर्थात् सब राजा, राजकुमार और प्रशासक प्रतिज्ञा के वचनों को सीखेंगे। ,

क्योंकि उन्होंने तेरे वचन सुने हैं;

5 और वे यहोवा की गति के विषय में गाएँगे,

क्योंकि यहोवा की महिमा बड़ी है।

6 यद्यपि यहोवा महान है, तो भी वह नम्र मनुष्य की ओर दृष्टि करता है;

परन्तु अहंकारी को दूर ही से पहचानता है।

7 चाहे मैं संकट के बीच में चलूँ तो भी तू मुझे सुरक्षित रखेगा,

तू मेरे क्रोधित शत्रुओं के विरुद्ध हाथ बढ़ाएगा,

और अपने दाहिने हाथ से मेरा उद्धार करेगा।

8 यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगायहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा: वह मेरे लिए हस्तक्षेप करना आरम्भ करके पीछे नहीं हटेगा। वह मेरी रक्षा की प्रतिज्ञा करके अपनी प्रतिज्ञा से नहीं चूकेगा। ;

हे यहोवा, तेरी करुणा सदा की है।

तू अपने हाथों के कार्यों को त्याग न दे।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-