Publicidade

Salmos 67

धन्यवाद का भजन
प्रधान बजानेवाले के लिये तारवाले बाजों के साथ भजन, गीत

1 परमेश्वर हम पर अनुग्रह करे और हमको आशीष दे;

वह हम पर अपने मुख का प्रकाश चमकाए, (सेला)

2 जिससे तेरी गति पृथ्वी पर,

और तेरा किया हुआ उद्धार सारी जातियों में जाना जाए। (लूका 2:30,31, तीतु. 2:11)

3 हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें;

देश-देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।

4 राज्य-राज्य के लोग आनन्द करें,

और जयजयकार करें,

क्योंकि तू देश-देश के लोगों का न्याय धर्म से करेगा,

और पृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुआई करेगापृथ्वी के राज्य-राज्य के लोगों की अगुआई करेगा: अर्थात् परमेश्वर उन्हें निर्देश देगा कि उन्हें क्या करना है। परमेश्वर उन्हें समृद्धि, आनन्द और उद्धार के मार्ग में लेकर चलेगा। (सेला)

5 हे परमेश्वर, देश-देश के लोग तेरा धन्यवाद करें;

देश-देश के सब लोग तेरा धन्यवाद करें।

6 भूमि ने अपनी उपज दी है,

परमेश्वर जो हमारा परमेश्वर है, उसने हमें आशीष दी है।

7 परमेश्वर हमको आशीष देगा;

और पृथ्वी के दूर-दूर देशों के सब लोग उसका भय मानेंगे।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-