Publicidade

Salmos 121

परमेश्वर हमारा रक्षक
यात्रा का गीत

1 मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर उठाऊँगा।

मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?

2 मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है,

जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।

3 वह तेरे पाँव को टलने न देगावह तेरे पाँव को टलने न देगा: वह तुम्हें दृढ़ खड़ा रहने में सक्षम बनाएगा। उसकी शरण में तू सुरक्षित है। ,

तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।

4 सुन, इस्राएल का रक्षक,

न ऊँघेगा और न सोएगा।

5 यहोवा तेरा रक्षक है;

यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।

6 न तो दिन को धूप से,

और न रात को चाँदनी से तेरी कुछ हानि होगी।

7 यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा;

वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।

8 यहोवा तेरे आने-जाने में

तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगायहोवा .... तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा: अर्थात् हर जगह हर समय।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_10-32-54-