1 हे परमेश्वर अपने नाम के द्वारा मेरा उद्धार करहे परमेश्वर अपने नाम के द्वारा मेरा उद्धार कर: अर्थात् अपने सामर्थ्य द्वारा दोषमार्जन कर या मुझे बचा ले। ,
और अपने पराक्रम से मेरा न्याय कर।
2 हे परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुन ले;
मेरे मुँह के वचनों की ओर कान लगा।
3 क्योंकि परदेशी मेरे विरुद्ध उठे हैं,
और कुकर्मी मेरे प्राण के गाहक हुए हैं;
उन्होंने परमेश्वर को अपने सम्मुख नहीं जाना। (सेला)
4 देखो, परमेश्वर मेरा सहायक है;
प्रभु मेरे प्राण को सम्भालनेवाला है।
5 वह मेरे द्रोहियों की बुराई को उन्हीं पर लौटा देगा;
हे परमेश्वर, अपनी सच्चाई के कारण उनका विनाश कर।
6 मैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊँगामैं तुझे स्वेच्छाबलि चढ़ाऊँगा: अर्थात् वह अपनी मुक्त इच्छा से, बिना दबाव और बिना अनिवार्यता के बलि चढ़ाएगा।;
हे यहोवा, मैं तेरे नाम का धन्यवाद करूँगा,
क्योंकि यह उत्तम है।
7 क्योंकि तूने मुझे सब दुःखों से छुड़ाया है,
और मैंने अपने शत्रुओं पर विजयपूर्ण दृष्टि डाली है।