Publicidade

Salmos 113

स्तुति के योग्य नाम

1 यहोवा की स्तुति करो!

हे यहोवा के दासों, स्तुति करो,

यहोवा के नाम की स्तुति करो!

2 यहोवा का नाम

अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहा जाएँ!

3 उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक,

यहोवा का नाम स्तुति के योग्य है।

4 यहोवा सारी जातियों के ऊपर महान है,

और उसकी महिमा आकाश से भी ऊँची है।

5 हमारे परमेश्वर यहोवा के तुल्य कौन है?

वह तो ऊँचे पर विराजमान है,

6 और आकाश और पृथ्वी पर,

दृष्टि करने के लिये झुकता है।

7 वह कंगाल को मिट्टी पर से,

और दरिद्र को घूरे पर से उठाकर ऊँचा करता हैवह कंगाल को मिट्टी पर से, .... उठाकर ऊँचा करता है: जीवन की तुच्छ अवस्था से वह उन्हें धन-सम्पदा और पद-प्रतिष्ठा में ले आता है।,

8 कि उसको प्रधानों के संग,

अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए। (अय्यू. 36:7)

9 वह बाँझ को घर में बाल-बच्चों की आनन्द करनेवाली माता बनाता है।

यहोवा की स्तुति करो!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-