Publicidade

Salmos 125

परमेश्वर अपने लोगों का बल
दाऊद की यात्रा का गीत

1 जो यहोवा पर भरोसा रखते हैं,

वे सिय्योन पर्वत के समान हैं,

जो टलता नहीं, वरन् सदा बना रहता है।

2 जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं,

उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों

ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगाउसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा: जिस प्रकार यरूशलेम पहाड़ों के मध्य सुरक्षित है उसी प्रकार परमेश्वर की प्रजा परमेश्वर की सुरक्षा में है।

3 दुष्टों का राजदण्ड धर्मियों के भाग पर बना न रहेगा,

ऐसा न हो कि धर्मी अपने हाथ कुटिल काम की ओर बढ़ाएँ।

4 हे यहोवा, भलों का

और सीधे मनवालों का भला कर!

5 परन्तु जो मुड़कर टेढ़े मार्गों में चलते हैं,

उनको यहोवा अनर्थकारियों के संग निकाल देगा!

इस्राएल को शान्ति मिले! (नीति. 2:15)

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-