Publicidade

Salmos 93

परमेश्वर के राज्य की महिमा

1 यहोवा राजा है; उसने माहात्म्य का पहरावा पहना है;

यहोवा पहरावा पहने हुए, और सामर्थ्य का फेटा बाँधे है।

इस कारण जगत स्थिर है, वह नहीं टलने का।

2 हे यहोवा, तेरी राजगद्दी अनादिकाल से स्थिर है,

तू सर्वदा से है।

3 हे यहोवा, महानदों का कोलाहल हो रहा हैमहानदों का कोलाहल हो रहा है: यहाँ किसी आपदा या संकट की ओर संकेत है जो अपनी शक्ति और उग्रता सब कुछ नष्ट कर देगा। उसकी तुलना समुद्र की प्रचण्ड लहरों से की गई है। ,

महानदों का बड़ा शब्द हो रहा है,

महानद गरजते हैं।

4 महासागर के शब्द से,

और समुद्र की महातरंगों से,

विराजमान यहोवा अधिक महान है।

5 तेरी चितौनियाँ अति विश्वासयोग्य हैं;

हे यहोवा, तेरे भवन को युग-युग पवित्रता ही शोभा देती है।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-