Publicidade

Salmos 128

परमेश्वर का भय मानने की आशीष
यात्रा का गीत

1 क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है,

और उसके मार्गों पर चलता हैउसके मार्गों पर चलता है: परमेश्वर की आज्ञा और आदेशों के मार्ग।!

2 तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा;

तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।

3 तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी;

तेरी मेज के चारों ओर तेरे बच्चे जैतून के पौधे के समान होंगे।

4 सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो,

वह ऐसी ही आशीष पाएगा।

5 यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवेयहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे: वह तुझे खेतों में और घरों में ही आशीष नहीं देगा परन्तु तेरी आशीषें सीधी सिय्योन से आती प्रतीत होंगी।,

और तू जीवन भर यरूशलेम का कुशल देखता रहे!

6 वरन् तू अपने नाती-पोतों को भी देखने पाए!

इस्राएल को शान्ति मिले!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-