Publicidade

Salmos 114

फसह का गीत

1 जब इस्राएल ने मिस्र से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के मध्य से कूच किया,

2 तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान

और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए।

3 समुद्र देखकर भागा,

यरदन नदी उलटी बही। (भज. 77:16)

4 पहाड़ मेढ़ों के समान उछलने लगे,

और पहाड़ियाँ भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलने लगीं।

5 हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा?

और हे यरदन तुझे क्या हुआ कि तू उलटी बही?

6 हे पहाड़ों, तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों के समान,

और हे पहाड़ियों तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलीं?

7 हे पृथ्वी प्रभु के सामने,

हाँ, याकूब के परमेश्वर के सामने थरथरा। (भज. 96:9)

8 वह चट्टान को जल का ताल,

चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता हैवह चट्टान को जल का ताल, .... बना डालता है: संदर्भ उस समय की घटना का है जब चट्टान से पानी निकलकर वहाँ तालाब बन गया था।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-