Publicidade

Salmos 122

यरूशलेम की शान्ति के लिये प्रार्थना
दाऊद की यात्रा का गीत

1 जब लोगों ने मुझसे कहा, "आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,"

तब मैं आनन्दित हुआ।

2 हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर,

हम खड़े हो गए हैं!

3 हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है,

जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।

4 वहाँ यहोवा के गोत्र-गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं;

यह इस्राएल के लिये साक्षी है।

5 वहाँ तो न्याय के सिंहासनन्याय के सिंहासन: जिन आसनों पर बैठकर न्याय किया जाता है। आज सिंहासन शब्द से समझा जाता है राजाओं के आसन। ,

दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।

6 यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो,

तेरे प्रेमी कुशल से रहें!

7 तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति,

और तेरे महलों में कुशल होवे!

8 अपने भाइयों और संगियों के निमित्त,

मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!

9 अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त,

मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-