Publicidade

Salmos 127

परमेश्वर का आशीर्वाद
सुलैमान की यात्रा का गीत

1 यदि घर को यहोवा न बनाए,

तो उसके बनानेवालों का परिश्रम व्यर्थ होगा।

यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे,

तो रखवाले का जागना व्यर्थ ही होगा।

2 तुम जो सवेरे उठते और देर करके विश्राम करते

और कठोर परिश्रम की रोटी खाते हो, यह सब तुम्हारे लिये व्यर्थ ही है;

क्योंकि वह अपने प्रियों को यों ही नींद प्रदान करता है।

3 देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैंबच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं: वे प्रकृति की ओर से परमेश्वर की भक्ति का प्रतिफल हैं वे परमेश्वर की प्रतिज्ञा के अनुसार आशीषें हैं।,

गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।

4 जैसे वीर के हाथ में तीर,

वैसे ही जवानी के बच्चे होते हैं।

5 क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसने अपने तरकश को उनसे भर लिया हो!

वह फाटक के पास अपने शत्रुओं से बातें करते संकोच न करेगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-