Publicidade

Salmos 19

सृष्टि द्वारा सृष्टिकर्ता की महिमा का वर्णन
प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन

1 आकाश परमेश्वर की महिमा वर्णन करता है;

और आकाशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट करता है।

2 दिन से दिन बातें करता है,

और रात को रात ज्ञान सिखाती है।

3 न तो कोई बोली है और न कोई भाषा;

जहाँ उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।

4 फिर भी उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूँज गया है,

और उनका वचन जगत की छोर तक पहुँच गया है।

उनमें उसने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है,

5 जो दुल्हे के समान अपने कक्ष से निकलता है।

वह शूरवीर के समान अपनी दौड़ दौड़ने में हर्षित होता हैशूरवीर के समान अपनी दौड़ दौड़ने में हर्षित होता है: दौड़ में प्रवेश करनेवाले मनुष्य के समान कुशल और शक्तिशाली।

6 वह आकाश की एक छोर से निकलता है,

और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है;

और उसकी गर्मी से कोई नहीं बच पाता।

7 यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है;

यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं,

बुद्धिहीन लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;

8 यहोवा के उपदेशयहोवा के उपदेश: उपदेश शब्द का प्रयोग में सही अर्थ है, आज्ञा, आदेश या नियम, जो मार्गदर्शन के लिए है। सिद्ध हैं, हृदय को आनन्दित कर देते हैं;

यहोवा की आज्ञा निर्मल है, वह आँखों में

ज्योति ले आती है;

9 यहोवा का भय पवित्र है, वह अनन्तकाल तक स्थिर रहता है;

यहोवा के नियम सत्य और पूरी रीति से धर्ममय हैं।

10 वे तो सोने से और बहुत कुन्दन से भी बढ़कर मनोहर हैं;

वे मधु से और छत्ते से टपकनेवाले मधु से भी बढ़कर मधुर हैं।

11 उन्हीं से तेरा दास चिताया जाता है;

उनके पालन करने से बड़ा ही प्रतिफल मिलता है। (2 यूह. 1:8, भज. 119:11)

12 अपनी गलतियों को कौन समझ सकता है?

मेरे गुप्त पापों से तू मुझे पवित्र कर।

13 तू अपने दास को ढिठाई के पापों से भी बचाए रख;

वह मुझ पर प्रभुता करने न पाएँ!

तब मैं सिद्ध हो जाऊँगा, और बड़े अपराधों से बचा रहूँगाबड़े अपराधों से बचा रहूँगा: अर्थात् वह उस अपराध से मुक्त रहेगा जो उसके गुप्त पापों के शोधन बिना विद्यमान रहता है।(गिन. 15:30)

14 हे यहोवा परमेश्वर, मेरी चट्टान और मेरे उद्धार करनेवाले,

मेरे मुँह के वचन और मेरे हृदय का ध्यान तेरे सम्मुख ग्रहणयोग्य हों।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-