Publicidade

Salmos 29

परमेश्वर की आवाज
दाऊद का भजन

1 हे परमेश्वर के पुत्रों, यहोवा का,

हाँ, यहोवा ही का गुणानुवाद करो,

यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को सराहो।

2 यहोवा के नाम की महिमा करो;

पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो।

3 यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुनाई देती है;

प्रतापी परमेश्वर गरजता है,

यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है। (अय्यू. 37:4,5)

4 यहोवा की वाणी शक्तिशाली है,

यहोवा की वाणी प्रतापमय है।

5 यहोवा की वाणी देवदारों को तोड़ डालती है;

यहोवा लबानोन के देवदारों को भी तोड़ डालता है।

6 वह लबानोन को बछड़े के समान

और सिर्योन को साँड़ के समान उछालता है।

7 यहोवा की वाणी आग की लपटों को चीरती है।

8 यहोवा की वाणी वन को हिला देती है,

यहोवा कादेश के वन को भी कँपाता है।

9 यहोवा की वाणी से हिरनियों का गर्भपात हो जाता है।

और जंगल में पतझड़ होता है;

और उसके मन्दिर में सब कोई

"महिमा ही महिमा" बोलते रहते है।

10 जल-प्रलय के समय यहोवा विराजमान था;

और यहोवा सर्वदा के लिये राजा होकर

विराजमान रहता है।

11 यहोवा अपनी प्रजा को बल देगा;

यहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगायहोवा अपनी प्रजा को शान्ति की आशीष देगा: उन्हें आँधी और तूफान में किसी बात का डर न होगा, वे किसी बात से नहीं डरेंगे। वह उन्हें आँधी में शान्ति की आशीष देगा।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-