Publicidade

Salmos 20

विजय के लिये प्रार्थना
प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन

1 संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले!

याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे

ऊँचे स्थान पर नियुक्त करे!

2 वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे,

और सिय्योन से तुझे सम्भाल ले!

3 वह तेरे सब भेंटों को स्मरण करे,

और तेरे होमबलि को ग्रहण करे। (सेला)

4 वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे,

और तेरी सारी युक्ति को सफल करे!

5 तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊँचे स्वर से

हर्षित होकर गाएँगे,

और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे।

यहोवा तेरे सारे निवेदन स्वीकार करे। (भज. 60:4)

6 अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्तयहोवा अपने अभिषिक्त: जिस राजा का अभिषेक या समर्पण किया गया है उसे वह सुरक्षित रखेगा। को बचाएगा;

वह अपने पवित्र स्वर्ग से,

अपने दाहिने हाथ के उद्धार के सामर्थ्य से, उसको उत्तर देगा।

7 किसी को रथों पर, और किसी को घोड़ों पर भरोसा है,

परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे। (भज. 33:16,17)

8 वे तो झुक गए और गिर पड़ेवे तो झुक गए और गिर पड़े: अर्थात्, जो रथ और घोड़ों पर भरोसा करते हैं। यहाँ निश्चय ही उन बैरियों का संदर्भ है जिनसे राजा युद्ध करने जाएगा।:

परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।

9 हे यहोवा, राजा को छुड़ा;

जब हम तुझे पुकारें तब हमारी सहायता कर।

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-18_14-04-22-