Publicidade

Salmos 82

सच्चे न्याय के लिए विनती
आसाप का भजन

1 परमेश्वर दिव्य सभा में खड़ा है:

वह ईश्वरों के बीच में न्याय करता है।

2 "तुम लोग कब तक टेढ़ा न्याय करते

और दुष्टों का पक्ष लेते रहोगेदुष्टों का पक्ष लेते रहोगे: अर्थात् दुष्टों का साथ देना और उन्हीं का पक्ष पोषण करना। अर्थात् दुष्टों का साथ देना और उन्हीं का पक्ष पोषण करना।? (सेला)

3 कंगाल और अनाथों का न्याय चुकाओ,

दीन-दरिद्र का विचार धर्म से करो।

4 कंगाल और निर्धन को बचा लो;

दुष्टों के हाथ से उन्हें छुड़ाओ।"

5 वे न तो कुछ समझते और न कुछ जानते हैं,

परन्तु अंधेरे में चलते फिरते रहते हैंपरन्तु अंधेरे में चलते फिरते रहते हैं: विधान के अज्ञान में और वस्तु तथा स्थिति के तथ्यों से अज्ञान।;

पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है।

6 मैंने कहा था "तुम ईश्वर हो,

और सब के सब परमप्रधान के पुत्र हो; (यूह. 10:34)

7 तो भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे,

और किसी प्रधान के समान गिर जाओगे।"

8 हे परमेश्वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर;

क्योंकि तू ही सब जातियों को अपने भाग में लेगा!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_06-50-08-