Pular para o conteúdo
Publicidade

भजन संहिता 127:1-5

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

परमेश्वर का आशीर्वाद

1 यदि घर को यहोवा न बनाए,

तो उसके बनानेवालों का परिश्रम व्यर्थ होगा।

यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे,

तो रखवाले का जागना व्यर्थ ही होगा।

2 तुम जो सवेरे उठते और देर करके विश्राम करते

और कठोर परिश्रम की रोटी खाते हो, यह सब तुम्हारे लिये व्यर्थ ही है;

क्योंकि वह अपने प्रियों को यों ही नींद प्रदान करता है।

3 देखो, बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं127:3 बच्चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं: वे प्रकृति की ओर से परमेश्वर की भक्ति का प्रतिफल हैं वे परमेश्वर की प्रतिज्ञा के अनुसार आशीषें हैं।,

गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।

4 जैसे वीर के हाथ में तीर,

वैसे ही जवानी के बच्चे होते हैं।

5 क्या ही धन्य है वह पुरुष जिसने अपने तरकश को उनसे भर लिया हो!

वह फाटक के पास अपने शत्रुओं से बातें करते संकोच न करेगा।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 यदि गृह-निर्माण याहवेह द्वारा न किया गया हो तो,

    श्रमिकों का परिश्रम निरर्थक होता है.

    यदि नगर की सुरक्षा याहवेह न करें,

    तो रखवाले द्वारा की गई चौकसी व्यर्थ होती है.

    2 तुम्हारा सुबह जाग उठना

    देर तक जागे रहना,

    संकटपूर्ण श्रम का भोजन करना व्यर्थ है;

    क्योंकि याहवेह द्वारा नींद का अनुदान उनके लिए है, जिनसे वह प्रेम करते हैं.

    3 संतान याहवेह के दिए हुए निज भाग होते हैं,

    तथा बालक उनका दिया हुआ उपहार.

    4 युवावस्था में उत्पन्‍न हुई संतान वैसी ही होती है,

    जैसे योद्धा के हाथों में बाण.

    5 कैसा धन्य होता है वह पुरुष,

    जिसका तरकश इन बाणों से भरा हुआ है!

    नगर द्वार पर शत्रुओं का प्रतिकार करते हुए

    उन्हें लज्जित नहीं होना पड़ेगा.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    1 यदि घर को यहोवा न बनाए,

    तो उसके बनानेवालों का परिश्रम व्यर्थ होगा।

    यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे,

    तो पहरेदार का जागना व्यर्थ ही होगा।

    2 तुम्हारा सवेरे-सवेरे उठना,

    देर तक जागते रहना

    और परिश्रम की रोटी खाना, तुम्हारे लिए व्यर्थ है;

    क्योंकि वह तो अपने प्रियों को नींद प्रदान करता है।

    3 देखो, बच्‍चे यहोवा के दिए हुए भाग हैं,

    गर्भ का फल उसकी ओर से प्रतिफल है।

    4 जैसे योद्धा के हाथ में तीर,

    वैसे ही जवानी की संतान होती है।

    5 क्या ही धन्य है

    वह पुरुष जिसका तरकश उनसे भरा हो!

    ऐसे पुरुष फाटक पर अपने शत्रुओं से

    बातें करते हुए लज्‍जित न होंगे।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.