परमेश्वर का भय मानने की आशीष
1 क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है,
और उसके मार्गों पर चलता है128:1 उसके मार्गों पर चलता है: परमेश्वर की आज्ञा और आदेशों के मार्ग।!
2 तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा;
तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।
3 तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी;
तेरी मेज के चारों ओर तेरे बच्चे जैतून के पौधे के समान होंगे।
4 सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो,
वह ऐसी ही आशीष पाएगा।