परमेश्वर का सिद्ध ज्ञान
1 हे यहोवा, तूने मुझे जाँचकर जान लिया है। (रोम. 8:27)
2 तू मेरा उठना और बैठना जानता है;
और मेरे विचारों को दूर ही से समझ लेता है।
3 मेरे चलने और लेटने की तू भली भाँति छानबीन करता है,
और मेरी पूरी चाल चलन का भेद जानता है।
4 हे यहोवा, मेरे मुँह में ऐसी कोई बात नहीं
जिसे तू पूरी रीति से न जानता हो।