Pular para o conteúdo
Publicidade

भजन संहिता 23:1-3,5

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

परमेश्वर अपने लोगों का चरवाहा

1 यहोवा मेरा चरवाहा है,

मुझे कुछ घटी न होगी। (यशा. 40:11)

2 वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है;

वह मुझे सुखदाई जल23:2 सुखदाई जल: रुका हुआ जल नहीं, परमेश्वर के जनों के लिए काम में लेने पर इसका अभिप्राय है, नीरवता, शान्ति, और प्राण का विश्राम। के झरने के पास ले चलता है;

3 वह मेरे जी में जी ले आता है।

धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त

मेरी अगुआई करता है।

5 तू मेरे सतानेवालों के सामने मेरे लिये मेज बिछाता है23:5 मेरे लिये मेज बिछाता है: परमेश्वर ने मेज लगाई, भोज का आयोजन किया जबकि उसके बैरी सामने थे। ;

तूने मेरे सिर पर तेल मला है,

मेरा कटोरा उमड़ रहा है।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 याहवेह मेरे चरवाहा हैं, मुझे कोई घटी न होगी.

    2 वह मुझे हरी-हरी चराइयों में विश्रान्ति प्रदान करते हैं,

    वह मुझे शांत स्फूर्ति देनेवाली जलधाराओं के निकट ले जाते हैं.

    3 वह मेरे प्राण में नवजीवन का संचार करते हैं.

    वह अपनी ही महिमा के निमित्त

    मुझे धर्म के मार्ग पर लिए चलते हैं.

    5 आप मेरे शत्रुओं के सामने

    मेरे लिए उत्कृष्ट भोजन परोसते हैं.

    आप तेल से मेरे सिर को मला करते हैं;

    मेरा प्याला उमड़ रहा है.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    1 यहोवा मेरा चरवाहा है,

    मुझे कोई घटी नहीं होगी।

    2 वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है;

    वह मुझे सुखदाई जल के सोतों के पास ले चलता है।

    3 वह मेरे जी में जी ले आता है।

    धार्मिकता के मार्गों में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।

    5 तू मेरे शत्रुओं की उपस्थिति में मेरे लिए मेज़ लगाता है;

    तूने मेरे सिर पर तेल उंडेला है,

    मेरा कटोरा उमड़ रहा है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.