दाऊद का मुक्तिगान
1 हे यहोवा, हे मेरे बल, मैं तुझ से प्रेम करता हूँ।
2 यहोवा मेरी चट्टान, और मेरा गढ़ और मेरा छुड़ानेवाला है;
मेरा परमेश्वर, मेरी चट्टान है, जिसका मैं शरणागत हूँ,
वह मेरी ढाल और मेरी उद्धार का सींग,
और मेरा ऊँचा गढ़ है। (इब्रा. 2:13)
3 मैं यहोवा को जो स्तुति के योग्य है पुकारूँगा;
इस प्रकार मैं अपने शत्रुओं से बचाया जाऊँगा।