Pular para o conteúdo
Publicidade

भजन संहिता 19:7,8

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

7 यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है;

यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं,

बुद्धिहीन लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;

8 यहोवा के उपदेश19:8 यहोवा के उपदेश: उपदेश शब्द का प्रयोग में सही अर्थ है, आज्ञा, आदेश या नियम, जो मार्गदर्शन के लिए है। सिद्ध हैं, हृदय को आनन्दित कर देते हैं;

यहोवा की आज्ञा निर्मल है, वह आँखों में

ज्योति ले आती है;

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    7 संपूर्ण है याहवेह की व्यवस्था,

    जो आत्मा की संजीवनी है.

    विश्वासयोग्य हैं याहवेह के अधिनियम,

    जो साधारण लोगों को बुद्धिमान बनाते हैं.

    8 धर्ममय हैं याहवेह के नीति सूत्र,

    जो हृदय का उल्लास हैं.

    शुद्ध हैं याहवेह के आदेश,

    जो आंखों में ज्योति ले आते हैं.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    7 यहोवा की व्यवस्था सिद्ध है,

    जो प्राण को बहाल कर देती है।

    यहोवा के नियम विश्‍वासयोग्य हैं,

    जो साधारण लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं।

    8 यहोवा के उपदेश सच्‍चे हैं,

    जो हृदय को आनंदित कर देते हैं।

    यहोवा की आज्ञा शुद्ध है,

    वह आँखों में ज्योति ले आती है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.