परमेश्वर की स्तुति का गीत
1 हे धर्मियों, यहोवा के कारण जयजयकार करो।
क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करना शोभा देता है।
2 वीणा बजा-बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो,
दस तारवाली सारंगी बजा-बजाकर
उसका भजन गाओ। (इफि. 5:19)
3 उसके लिये नया गीत गाओ,
जयजयकार के साथ भली भाँति बजाओ। (प्रका. 14:3)