1 धर्मियों, याहवेह के लिए हर्षोल्लास में गाओ;
उनका स्तवन करना सीधे लोगों के लिए शोभनीय होता है.
2 किन्नोर की संगत पर याहवेह का धन्यवाद करो;
दस तंतुओं के नेबेल पर उनके लिए संगीत गाओ.
3 उनके स्तवन में एक नया गीत गाओ;
कुशलतापूर्वक वादन करते हुए तन्मय होकर गाओ.