Publicidade

Salmos 131

आराधना के लिए यात्रियों का गीत. दावीद की रचना.

1 याहवेह, मेरा हृदय न तो अहंकार से फूल रहा है,

और न मेरी आंखें घमंड में चढ़ी हुई हैं;

मेरी रुचि न तो असाधारण उपलब्धियों में है,

न चमत्कारों में.

2 मैंने अपने प्राणों को शांत और चुप कर लिया है,

जैसे माता की गोद में तृप्‍त शिशु;

मेरा प्राण अब ऐसे ही शिशु-समान शांत है.

3 इस्राएल, याहवेह पर भरोसा रखो

इस समय और सदा-सर्वदा.

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-