Publicidade

Salmos 124

आराधना के लिए यात्रियों का गीत. दावीद की रचना.

1 यदि हमारे पक्ष में याहवेह न होते—

इस्राएली राष्ट्र यही कहे—

2 यदि हमारे पक्ष में याहवेह न होते

जब मनुष्यों ने हम पर आक्रमण किया था,

3 जब उनका क्रोध हम पर भड़क उठा था

वे हमें जीवित ही निगल गए होते;

4 बाढ़ ने हमें जलमग्न कर दिया होता,

जल प्रवाह हमें बहा ले गया होता,

5 उग्र जल प्रवाह

हमें दूर बहा ले गया होता.

6 स्तवन हो याहवेह का,

जिन्होंने हमें उनके दांतों से फाड़े जाने से बचा लिया है.

7 हम उस पक्षी के समान हैं,

जो बहेलिए के जाल से बच निकला है;

वह जाल टूट गया,

और हम बच निकले.

8 हमारी सहायता याहवेह के नाम से है,

जो स्वर्ग और पृथ्वी के कर्ता हैं.

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-