Publicidade

Salmos 3

दावीद का एक स्तोत्र. जब वह अपने पुत्र अबशालोम से बचकर भाग रहे थे.

1 याहवेह! कितने सारे हैं मेरे शत्रु!

कितने हैं जो मेरे विरोध में उठ खड़े हुए हैं!

2 वे मेरे विषय में कहने लगे हैं,

"परमेश्वर उसे उद्धार प्रदान नहीं करेंगे."

3 किंतु, याहवेह, आप सदैव ही जोखिम में मेरी ढाल हैं,

आप ही हैं मेरी महिमा, आप मेरा मस्तक ऊंचा करते हैं.

4 याहवेह! मैंने उच्च स्वर में आपको पुकारा है,

और आपने अपने पवित्र पर्वत से मुझे उत्तर दिया.

5 मैं लेटता और निश्चिंत सो जाता हूं;

मैं पुनः सकुशल जाग उठता हूं, क्योंकि याहवेह मेरी रक्षा कर रहे थे.

6 मुझे उन असंख्य शत्रुओं का कोई भय नहीं

जिन्होंने मुझे चारों ओर से घेर लिया है.

7 उठिए याहवेह!

मेरे परमेश्वर, आकर मुझे बचाइए!

निःसंदेह आप मेरे समस्त शत्रुओं के जबड़े पर प्रहार करें;

आप उन दुष्टों के दांत तोड़ डालें.

8 उद्धार तो याहवेह में ही है,

आपकी प्रजा पर आपकी कृपादृष्टि बनी रहे!

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-