Publicidade

Salmos 113

1 याहवेह का स्तवन हो.

याहवेह के सेवको, स्तवन करो;

याहवेह की महिमा का स्तवन करो.

2 आज से सदा-सर्वदा

याहवेह के नाम का स्तवन होता रहे.

3 उपयुक्त है कि सूर्योदय से सूर्यास्त के क्षण तक,

याहवेह के नाम का स्तवन हो.

4 याहवेह समस्त राष्ट्रों के ऊपर हैं,

उनका तेज स्वर्ग से भी महान है.

5 और कौन है याहवेह हमारे परमेश्वर के तुल्य,

जो सर्वोच्च सिंहासन पर विराजमान हैं,

6 जिन्हें स्वर्ग एवं पृथ्वी को देखने के लिए

झुककर दृष्टिपात करना पड़ता है?

7 याहवेह ही कंगाल को धूलि से उठाकर बसाते हैं,

वही दरिद्र को राख के ढेर से उठाकर ऊंचा करते हैं.

8 वही उन्हें प्रधानों के साथ लाकर,

अपनी प्रजा के प्रधानों के साथ विराजमान करते हैं.

9 वही बांझ स्त्री को बच्चों की माता का आनंद प्रदान करके

परिवार में सम्मान प्रदान करते हैं.

याहवेह का स्तवन हो.

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_18-40-07-