Publicidade

Salmos 126

आराधना के लिए यात्रियों का गीत.

1 जब याहवेह ने बंदियों को ज़ियोन लौटा लाया,

हम उन पुरुषों के समान थे, जिन्होंने स्वप्न देखा था.

2 हमारे मुख से हंसी छलक रही थी,

हमारी जीभ पर हर्षगान थे.

राष्ट्रों में यह बात जाहिर हो चुकी थी,

"उनके लिए याहवेह ने अद्भुत कार्य किए हैं."

3 हां, याहवेह ने हमारे लिए अद्भुत कार्य किए,

हम हर्ष से भरे हुए थे.

4 याहवेह, नेगेव की नदी समान,

हमारी समृद्धि लौटा लाइए.

5 जो अश्रु बहाते हुए रोपण करते हैं,

वे हर्ष गीत गाते हुए उपज एकत्र करेंगे.

6 वह, जो रोते हुए बीजारोपण

के लिए बाहर निकलता है,

अपने साथ पूले लेकर

हर्ष गीत गाता हुआ लौटेगा.

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-15_21-32-39-