Publicidade

Salmos 4

संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों की संगत के साथ. दावीद का एक स्तोत्र.

1 हे मेरे धर्ममय परमेश्वर,

जब मैं पुकारूं, मुझे उत्तर दें!

आपने मेरे संकट के समय मेरी सहायता की;

अब अपने अनुग्रह में मेरी प्रार्थना का उत्तर दें.

2 मनुष्यो! कब तक तुम मेरा अपमान करते रहोगे?

कब तक तुम छल से प्रेम और उसकी खोज करते रहोगे, जो निरर्थक है, जो मात्र झूठी ही है?

3 यह स्मरण रखो कि याहवेह ने अपने भक्त को अपने निमित्त अलग कर रखा है;

जब मैं पुकारूं याहवेह मेरी सुनेंगे.

4 श्रद्धा में पाप का परित्याग कर दो;

शांत हो जाओ,

बिछौने पर लेटे हुए आत्म-परीक्षण करो.

5 व्यवस्था द्वारा निर्धारित बलि अर्पण करो

और याहवेह पर भरोसा करो.

6 अनेक हैं, जो कहते हैं, "कौन है, जो हमें यह दर्शाएगा कि क्या है उपयुक्त और क्या है भला?"

याहवेह, हम पर अपने मुख का प्रकाश चमकाएं.

7 जिन्हें अन्‍न और दाखमधु की बड़ी उपज प्राप्‍त हुई है,

उनसे भी अधिक आनंद से आपने मेरे हृदय भर दिया है.

8 मैं शांतिपूर्वक लेटूंगा और सो जाऊंगा,

क्योंकि याहवेह, मात्र आप ही मुझे,

सुरक्षापूर्ण विश्राम प्रदान करते हैं.

Veja também

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-16_06-50-08-